18/05/2026
IMG-20260401-WA0295

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपी द्वारा ग्राहकों से वाहनों का किश्त का रकम अपने खाते मे प्राप्त कर कूटरचित फर्जी पावती देकर गबन की घटना को दिया गया था अंजाम।
:- आरोपी द्वारा अलग अलग ग्राहकों से कुल 03 लाख 50 हजार 395 रुपये प्राप्त कर कारित की गई थी घटना।



मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिग्विजय सिंह शाखा प्रबंधक श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अंबिकापुर द्वारा दिनांक 15/09/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि श्री राम फाइनेंस कंपनी के अंबिकापुर शाखा (टू व्हीलर) मे अमित श्रीवास्तव जूनियर बिज़नेस एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत है, ग्राहकों द्वारा वाहनों की किस्तों का भुगतान समय पर नहीं करने के आधार पर अमित श्रीवास्तव द्वारा वाहनों को जप्त करने उपरान्त किश्त का राशि लेकर छोड़ा गया है, किस्त की राशि फोन से अपने नाम के बैंक खाता में प्राप्त किया गया है, और पावती के रूप मे फाइनेंस कंपनी के प्रिंटेड फॉर्म मे किश्त की राशि हस्तलेख मे लिखकर दिया गया है, जबकि ग्राहकों को कम्प्यूटराइज्ड पावती दी जाती है, अमित श्रीवास्तव द्वारा उक्त रकम ऋणी ग्राहकों के लोन एकाउंट में जमा नहीं कर कुल 03 लाख  50 हजार 395 रुपये का गबन किया गया है, साथ भी कुछ गाहकों को कूटरचित फजी रसीद पावती दिया गया है। एवं अमित श्रीवास्तव द्वारा ग्राहकों से फायनेंस कंपनी के नाम पर नगद में डाउन पेमेन्ट लेकर फर्जी तरीके से डी.ओ. लेटर जारी कर वाहन एजेंसियों से वाहन सीधे ग्राहकों को दिला दिया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 653/25 धारा 316(4), 316(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु महासमुंद रवाना किया गया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी अमित श्रीवास्तव को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अमित श्रीवास्तव आत्मज आनंद श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष साकिन गोधनपुर रूप वाटिका के सामने थाना गांधीनगर का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर लगभग 03 लाख रुपये कंपनी मे जमा किये जाने वाला ग्राहकों का किश्त का पैसा गबन किया जाना स्वीकार किया गया, एवं सरगुजा हीरो केयर से 22 गाड़ियों के फाइनेंस किये गए गाड़ियों के दस्तावेज एवं गाड़ियों के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर गोलमोल जवाब दिया गया है, कंपनी से प्राप्त दस्तावेज एवं आरोपी द्वारा गबन की घटना कारित किये जाने पर प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *