30/05/2026
1001388966.jpg


सरगुजा समय बलरामपुर :- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.01.26 को मुखबिर से सूचना मिली की मोटर सायकल चालक एक बैग में अंग्रेजी शराब भरकर एक व्यक्ति के पीठ में लादकर मोटर सायकल में पीछे बैठाकर शंकरगढ़ की ओर अवैध परिवहन करने जा रहे हैं।

प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर द्वारा तत्काल थाना स्टाफ़ के माध्यम से बूढ़ा बगीचा में घेरा बंदी कर मोटर साइकिल चालक (01) शिवप्रसाद पिता अमन साय उरांव 28 वर्ष एवं (02) ओमप्रकाश दिवान पिता सुखदेव दिवान 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कमारी थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर को चेक कर पूछ ताछ किया गया।

आरोपियों से अंग्रेजी शराब को अपने कब्जे में रखने व परिवहन करने का वैधानिक दस्तावेज मांगा गया जिसमे आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज का नहीं होना बताया।

जिसके पश्चात् शराब परिवहन करने के उपयोग मे लाये जाने वाले मोटर सायक़ल क्रमांक CG 30 C 1334 एवं कुल 45 पऊआ अंग्रेजी शराब 1. JAMMU Special  Whiskey-180 ml 35 नग क़ीमत Rs.120/- प्रति पौआ 2. Party Special-180 ml 10 नग कीमत Rs.160/-प्रति पौआ कुल जुमला रक़म Rs 5800/-  को आरोपियान के कब्जे से जप्त कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया गया

आरोपियों का यह कृत्य आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा-34(2) दर्ज कर आरोपीयान को आज दिनांक 28.01.26 को माननीय न्यायालय राजपुर में पेश किया गया है।



संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक भारद्वाज सिंह के निर्देशन में प्रधान आरक्षक 246 राजेंद्र ध्रुव, प्रधान आर पवन सिंह आरo रूपेश गुप्ता, आरo अजय शुक्ला एवं सैनिक शैलेंद्र गुप्ता के द्वारा कार्यवाही किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *