24/05/2026
1001350800.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के द्वारा चाइल्ड फ्रेंडली थीम के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर बालिकाओं को नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के मार्गदर्शक उप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी एवं वरिष्ठ समाजसेविका बी के विद्या बहन के द्वारा बालिका अम्बे शर्मा,गौरी शर्मा,आज्या वर्मा,निशा बारी एवं सावित्री सिंह को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही बालिका अम्बे शर्मा एवं गौरी शर्मा के माता डा रश्मि शर्मा को भी शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बालिकाओं को पुलिस के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं से परिचित कराया गया।

छोटी- छोटी बच्चियों ने भी पुलिस को लेकर क्या सोच रखती हैं।

इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम से  समाजसेवी अमृत लाल प्रधान,अधिवक्ता विजय शंकर तिवारी, अमृता जायसवाल, सुनिधि शुक्ला, हिना खान,  बी के अहिल्या बहन ,मनीषा वर्मा, संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं बी के भ्राता खिलानन्द उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *