• Sun. Feb 1st, 2026

शहर में बढ़ते अपराध चोरी, मारपीट, कबाड़ियों की दबंगई ,गैंगवॉर जैसे अन्य घटनाओं के बढ़ावा के पीछे किसका हाथ,पुलिसिया व्यवस्था पर क्यों उठ रहे सवाल..

Nov 6, 2025

सरगुजा समय छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है जिसका जीता जगता उदाहरण आए दिन होने वाले घटनाओं को माना जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों में सरगुजा संभाग भी अपने चरम सीमा में है यह आए दिन चोरी, नशीले पदार्थों की तस्करी, जुआं, अवैध कबाड़ ,रेत माफिया, अवैध कोयला, होटलों में सट्टे का कारोबार इस तरह कारनामों से लगातार सरगुजा संभाग में अपराधों का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। जिससे आम नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है आम नागरिकों में भय का वातारण बना हुआ है यह तक कि अब आम नागरिक अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है।

आजकल के यंग नाबालिक बच्चों में बढ़ते नशे का ग्राफ इस कदर है कि बेखौफ होकर मेडिकल नशा करने से नहीं चूक रहे है और खुलेआम अपराध कर रहे है जिसकी सबसे बड़ी नाकामयाबी पुलिस प्रशासन की है जिसकी अनदेखी पूरे सामाजिक स्तर पर आम नागरिकों को भोगना पड़ रहा है।

सरगुजा में नए आईजी दीपक झा की सरगुजा पोस्टिंग पर आम नागरिकों को काफी प्रसन्नता थी कि इनके आने से सरगुजा में कानून व्यवस्थाओं में काफी सुधार होगा परन्तु इस हुआ नहीं सरगुजा में कानून व्यवस्थाओं की बदहाली अपने चरम पर है।

कहते है कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है ठीक पुलिस प्रशासन के महकमे में बदनामी एवं भ्रष्टाचारी का आरोप सदैव इस लिए लगता रहता है कि सरगुजा में हर वर्ग में माफियाओं एवं दलालों का दबदबा है और वह माफिया एवं दलाल कुछ पुलिसकर्मियों के सामने बतौर कमीशन मोटी रकम की गड्डी फेंकते है और अपने इशारों में नचवाते है।

और अवैध कार्य को बेखौफ होकर करते रहते है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भोगना पड़ता है जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तब समझ जाना चाहिए कि विनाश नजदीक ही है क्योंकि जो अपने विभाग के ना होकर अपराधियों एवं दलालों की जी हजूरी करते है उनके लिए सिर्फ पैसा ही महत्वपूर्ण होता है न कि तनिक भी ईमानदारी से कार्य करना।

सरगुजा में कुछ पुलिस कर्मियों के जमीर इस कदर मर चुके है कि उनके लिए अपराधियों के द्वारा दिए हुए पैसे ही महत्वपूर्ण है न कि इंसानियत आपको ज्ञात होगा कि सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं बेटी की निर्मम हत्या वहां के कबाड़ माफिया कुलदीप साहू एवं अन्य के द्वारा कर दिया गया था उसके बाद भी उसे जेल में मोबाइल फोन से लेकर अन्य सुविधाओं एवं सेवा देने विभाग का ही व्यक्ति था।

ठीक इसी प्रकार सुभाष कांवेंट स्कूल के पास घर में घुस कर मारपीट करने वाले जिला बदर आरोपी का जेल के अंदर से  मोबाइल फोन से बात करने का विडियो वायरल हुआ था इन सब में यह सबसे बड़ी बात है कि जिला बदर जैसे आरोपी कैसे शहर में बेखौफ होकर घूमते है एवं अपराध को अंजाम दे डालते है। इस तरह के रवैया से यह ज्ञात होता है कि पुलिस महकमे में कुछ ऐसे भ्रष्ट अफसर है जिनके द्वारा इन आरोपियों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा रेंज आईजी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह मानी जा सकती है कि वर्षों से एक ही स्थान पे अंगद के पांव बने पुलिस कर्मियों का तबादला अन्यत्र करने की है क्योंकि वर्षों से एक ही जगह पर अजगर की तरह कुंडली मार बैठने वाले अधिकांश पुलिसकर्मियों के संरक्षण में अपराधी पल रहे है एवं अपराध को बढ़ावा मिल रहा है।

अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौफ जिसका सबसे बड़ा कारण अब नए कानून को भी माना जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार कई ऐसे मामले है जिसमें अपराधियों को मालूम है कि पुलिस सिर्फ पकड़ के कोर्ट पेश करेगी और कोर्ट से बड़े आसानी से जमानत मिल जाएगा कई अपराधों में तो आरोपियों को चेक लिस्ट में ही छोड़ने का प्रावधान है। सबसे बड़ी समस्या पुलिसकर्मियों के साथ यह भी है कि कई मामलों में कोर्ट में जज की फटकार भी सुनने को मिल जाती है एवं आजकल अपराधियों के अपराध करने से पहले कई राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा उस अपराधी को छुड़वाने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया जाता है जिससे ऐसा लगता है कि इन राजनेताओं को अपने चुनावी समय में इन गुंडे बदमाशों की आवश्यकता पड़ती है।

शहर के व्यवस्त गुदरी चौक में गोलू मोबाईल में लगभग 20-25 लाख रुपए की चोरी होना,कई होटलों में सट्टे का कारोबार,अवैध शराब, गुदरी बाजार में नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं एवं कबाड़ियों का आतंक, सपना सुखरी में जमने वाले लाखों रुपए के जुआ फड़ नशे के कारोबार पर कोई कार्यवाही नहीं होना कोतवाली थाना एवं गांधीनगर थाना के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है जिसके लिए गंभीर विचार सरगुजा आईजी को करने की आवश्यकता है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य