25/05/2026
1000379174.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर –
:- आरोपी के कब्जे से 58 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती मशरुका लगभग 58000/- रुपये किया गया बरामद।
:- आरोपी द्वारा माल सप्लायर कों ट्रांसफर किये रकम व वाटसअप चैटिंग का स्क्रीन शॉट एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया जप्त।
:- आरोपी द्वारा उक्त इंजेक्शन कों माल सप्लायर से क्रय कर लाकर उपयोग करना एवं बिक्री करने की थीं योजना।
:- नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।

प्रतिबंधित अवैध नशीले इंजेक्शन की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों दिनांक 02/09/25 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि होण्डा एसपी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 30 एफ 3359 सवार शुभम विश्वास अपने कब्जे में भारी मात्रा में नारकोटिक्स युक्त नशीला इंजेक्शन रखकर डिगमा रोड में बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर संदेही शुभम विश्वास की तलाश ली गयी जो उपरोक्त मोटरसायकल में संदेही उपस्थित मिला जिससे नाम पता पुछने पर अपना शुभम विश्वास आत्मज संजय विश्वास उम्र 23 वर्ष निवासी आरागाही रामानुजगंज हा० मु० कमोदा बिहार के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी के कब्जे मे रखे मोटरसायकल के हैंडल मे लटके कैरी बैग की तलाशी लेने पर 28 नग Rexogesic  buprenorphine injection मात्रा 56 एम. एल. एवं 28 नग Avil PHENIRAMINE MALEATE INJECTION मात्रा 280 एम. एल. कुल जप्त इंजेक्शन 56 नग कुल मात्रा 336 एम. एल. कुल किमती मशरुका लगभग 58000/- रुपये बरामद किया गया, उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के सबंध मे आरोपी से पूछताछ किये जाने पर उक्त नशीला इंजेक्शन को स्वयं उपयोग व बिक्री करना बताया तथा इंजेक्शन को फारूख अंसारी निवासी रामानुजगंज से खरीद कर लाना बताया।

आरोपी के मोबाईल के अवलोकन बाद फारूख अंसारी को ट्रांसफर किये रकम व वाटसअप चैटिंग का स्क्रीन शॉट एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया, आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल माल सप्लायर आरोपी फारूख अंसारी की पतासाजी कर मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जो आरोपी से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपना नाम  फारुख अंसारी आत्मज स्व. अली हसन उम्र 33 वर्ष साकिन धोबीपारा वार्ड क्रमांक 08 थाना रामानुजगंज बलरामपुर का होना बताया, मामले मे आरोपी से पुछताछ कर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 515/25 धारा 22 (सी) एन.डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक विकास सिंह, अतुल शर्मा, राहुल सिंह, घनश्याम देवनगन, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *