25/05/2026
1000364767.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर
:- चावल बेचने से मना करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर अपनी माँ कों लकड़ी के लुठा से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का लुठा किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस ट्राम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक बन्ठु माझी साकिन असगवा सिंदूरघाटी थाना कमलेश्वरपुर द्वारा दिनांक 01/09/25 कों थाना कमलेश्वरपुर आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि
दिनांक घटना 31/08/25 कों प्रार्थी घर के पास नागर जोत रहा था, तब प्रार्थी के पत्नी बिन्दु बाई के चिल्लाने की आवाज सुनाई दिया, तब प्रार्थी घर जाकर देखा तो प्रार्थी का लड़का नरसिह प्रार्थी की पत्नी को लकडी के लुठा में मारपीट कर रहा था, जब प्रार्थी मना किया और छुड़ाने का प्रयास किया तो नरसिंह प्रार्थी कों भी मारने को दौडाया है, तब प्रार्थी डर से भाग गया, प्रार्थी का लड़का नरसिंह प्रार्थी की पत्नी को लकडी की लुठा से मार कर गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिया है, मामले मे सूचक की रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर मे मर्ग क्रमांक 55/25 धारा 194 बी. एन. एस. कायम कर जांच मे लिया गया।

दौरान मर्ग जांच पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर, शव निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन से मृतिका बुन्दी बाई मझवार द्वारा अपने लड़का नरसिंह मझवार को चावल बेचने से मना करने पर नाराज होकर नरसिंह मझवार के द्वारा लकड़ी के लुठा से मार कर गंभीर चोट कारित कर हत्या करना पाया गया, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी नरसिंह मझवार कों पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम नरसिंह मझवार पिता बन्ठु मझवार उम्र 18 वर्ष साकिन असगंवा सिन्दुरघाटी थाना कमलेश्वरपुर* का होंना बताया आरोपी के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 73/25 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का लुठा जप्त किया गया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज प्रजापति, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा महिला आरक्षक पुष्पा लकड़ा आरक्षक अर्जुन पैकरा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *