सरगुजा समय अंबिकापुर :- जिस हिसाब से शहर में यातायात व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं एवं घंटो- घंटो तक शहर की सड़कों में जाम से आम नागरिकों का जीना दुर्भर हो गया हैं इसमें यातायात प्रभारी जो की अपने आप कों स्वयंभु मान कर स्वयं से कई तमगा अपने नाम के आगे लगा लेती हैं जिसमे एक विशेष तमगा लेडी सिंघम का हैं।
इन लेडी सिंघम ने मीडिया में दिए एक बाईट में स्वयं कों लेडी सिंघम की उपाधि स्वयं कों देते हुए बताया की शहर के यातायात व्यवस्था के लिए कैसे घर परिवार कों छोड़ कर कड़ी मेहनत कर रही हैं परंतु लेडी सिंघम यह बताना भूल गई की कड़ी मेहनत किस दिशा में कर रही हैं क्योंकि जब से मैडम कड़ी मेहनत यातायात विभाग में करना प्रारम्भ किया हैं उसके बाद से शहर के सड़कों में लागातार जाम होना प्रारम्भ हो गया और शहर के बाहर के सड़कों में अवैध उगाही का कार्यक्रम तीव्रता के साथ बढ़ गया?

बता दें की लागातार यातायात व्यवस्था की घटिया स्थिति कों देखते हुए यह समझ आता हैं की एक निरीक्षक के ऊपर इतनी मेहरबानी सरगुजा पुलिस अधीक्षक एवं सरगुजा आईजी के मेहरबानी या मज़बूरी क्या हो सकती हैं की तमाम कमियों के बाद भी उक्त बहुशाखा प्रभारी के प्रभार में कमी नहीं की जा रही जिससे यह भी माना जा सकता हैं की बहुशाखा प्रभारी के द्वारा अवैध उगाही का बंदरबाट जम कर हो रहा हैं?
जानकारी के लिए बता दें की लागातार शहर में जाम की स्थिति निर्मित तों होती ही रहती हैं जिसमे घंटो – घंटो सड़कों में लगने वाले जाम में सरगुजा सांसद, एम्बुलेंस एवं मासूम जनता तों फसें ही रहे हैं परंतु अब इस क्रम में उक्त बहुशाखा प्रभारी की एक और उपलब्धि बढ़ गई हैं अब शहर के मध्य अग्रसेन चौक में बड़े एवं भारी वाहन बिना रोक टोक के प्रवेश कर रहे हैं जिससे यह प्रतीत हो रहा हैं की अभी तक सरगुजा सांसद, एम्बुलेंस एवं आम जनता सिर्फ जाम की स्थिति से परेशान थे अब यहाँ की जनता कों इन भारी वाहनों से होने वाले घटनाओं के बाद मौत का तांडव भी देखने कों मिल सकता हैं यह भी माना जा सकता हैं।

आपको बता दें की सरगुजा पुलिस अधीक्षक एवं सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक की मेहरबानी इस बहुशाखा प्रभारी पर क्यों बरस रही हैं यह तों समझ से परे हैं परंतु विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के यातायात व्यवस्था कों छोड़कर शहर से बाहर खरसिया रोड़, बिलासपुर रोड़, बनारस रोड़, एम जी रोड़ इन तमाम सड़को में शहर से लगभग 7-8 किलोमीटर की दुरी में वाहन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति करते हुए महीना बांधने का कार्यक्रम बड़ा तेज चल रहा हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई हैं की बालू, ईटा, गिट्टी, डस्ट, कोयला, मुरम जैसे तमाम वाहनों कों रोककर कार्यवाही के नाम पर महज 2000,5000,7000,10000 रूपए वाहनों एवं लोड माल के हिसाब से कमीशन सेट किया जा रहा हैं जिस वाहन का कमीशन सेट उसका सब कुछ फिट जिसका कमीशन सेट नहीं उसका हर कुछ अनफिट मतलब की कुल मिला कर यहाँ यह भी माना जा सकता हैं की उक्त बहुशाखा प्रभारी वाली लेडी सिंघम कों अवैध उगाही के लिए विभाग के आला अफसरों से खुली छुट प्राप्त हैं जिसके कारण तमाम खबर प्रकाशन के बाद इन अफसरों के कान में जुँ तक नहीं रेग रही जिससे बहुशाखा प्रभारी के हौसले जम कर बुलंद हैं और अवैध उगाही का कारोबार जम कर फल फुल रहा हैं।

