25/05/2026
1002297134.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर।अंबिकापुर सर्किट हाउस में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ इकबाल, प्रदेश महासचिव बीड़ी. निज़ामी के सहमति से प्रदेश संघठन सचिव कृष्णा सिंह बाबा ने बलरामपुर जिला निवासी अनिल सोनी को बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया।
प्रदेश संगठन सचिव कृष्णा सिंह बाबा ने कहा कि दो साल पहले रायपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सरगुज़ा संभाग से अनिल सोनी को शाल, श्रीफल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया था वही पर अनिल सोनी को बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष के पद पर घोषणा की गई थी। सर्किट हाउस में अनिल सोनी को फूल माला, पुष्प गुच्छ, प्रमाण पत्र देकर बलरामपुर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया।
हर्षोल्लास के वातावरण में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने मुझे जो दावित्व दिया है मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन के हित में कार्य करूंगा। सरगुज़ा संभाग अध्यक्ष डॉ. अजय चक्रधारी ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जानकारी विस्तार से देते हुए सरगुज़ा संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। वही सरगुज़ा की कार्यकारिणी घोषणा कर नियुक्ति पत्र प्रदान की।


संभाग स्तरीय बैठक में सरगुजा जिलाध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति, सूरजपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, एमसीबी जिलाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, सरगुज़ा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, एमसीबी पूर्व कोरिया जिलाध्यक्ष सुरेश मिनोचा, दिलीप जायसवाल, सजंय गुप्ता, सरगुजा जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सूरजपुर महासचिव पुनेश्वर सिंह, सूरजपुर जिला संरक्षक मोहम्मद सुल्तान, प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चक्रधारी, जितेंद्र कुमार सिंह, फारूक, महेंद्र कुमार सिंह, सरगुजा जिला महासचिव आमोद तिवारी, प्रिंश सोनी, काजल यादव, कंचन देवांगन सहित सरगुज़ा संभाग के पत्रकारगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *