25/05/2026
WhatsApp Image 2024-12-20 at 16.12.07_232996a9

🔷 थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 चरित्र शंका पर पत्नी कों लकड़ी लूठी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी लूठी किया गया जप्त।

 सरगुजा – पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी हीरा सिंह साकिन जोरी थाना धौरपुर द्वारा दिनांक 18/12/24 कों थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18/12/24 कों सुबह 11 बजे मनोज कोरवा प्रार्थी के घर आकर बताया की ग्राम सराईपानी जोरी मे बंधू कोरवा दिनांक 17/12/24 के रात करीबन 08:00 बजे अपनी पत्नी अनिता कोरवा कों चरित्र शंका कों लेकर लकड़ी लूठी से मारपीट किया हैं, और मारपीट करने से अनिता कोरवा की मृत्यु हो गयी हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 91/24 धारा 103(1) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतिका के परिजनों के बयान दर्ज किये गए, एवं मामले के आरोपी बंधू कोरवा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा पूछताछ में अपना नाम बंधू कोरवा उम्र 30 वर्ष साकिन जोरी सरईपानी थाना धौरपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक कों मृतिका अनिता कोरवा से चरित्र शंका की बात पर विवाद होने पर आरोपी बंधू कोरवा द्वारा लकड़ी लूठी से मृतिका के सिर एवं अन्य स्थानों पर गंभीर चोट कारित कर हत्या कर देना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी लूठी जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से मामले के आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान,सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, आरक्षक सुशील मिंज, मुनेश्वर पन्ना सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *