25/05/2026
1002221955.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
आबकारी सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमति आर संगीता द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में तथा उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.12.2024 को गस्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना लखनपुर निवासी सदानंद यादव के दुकान से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।। आरोपी सदानंद यादव से 18 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)34 (2) एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी एवं मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम,अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी व संगीता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *