25/05/2026
e2ed4cc6-e390-41d0-9b3c-6fd0d2f413fe

 आरोपी युवक के विरुद्ध भिन्न से 170 बी. एन. एस. एस. के तहत भी की गई कार्यवाही।

 सरगुजा – पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं, कुछ दिन पूर्व थाना गांधीनगर अंतर्गत एक नाबालिग कों कुछ युवकों द्वारा गलत आरोप लगाकर मारपीट किये जाने का विडिओ वायरल हुआ था, वायरल विडिओ कों संज्ञान के लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने मामले मे सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों कों गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर मे प्रार्थी द्वारा दिनांक 08/10/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 04/10/24 कों प्रार्थी मुक्तिपारा मे अपने साथियो के साथ था, इसी दौरान विनय कुमार चौबे एवं अन्य साथी मौक़े पर आकर प्रार्थी कों नशे का सेवन करने का आरोप लगाकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करते हुए घटना का विडियों बनाये हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 599/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी विनय कुमार चौबे कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम विनय कुमार चौबे उम्र 19 वर्ष साकिन गाँधी चौक गांधीनगर का होना बताया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, आरोपी युवक विनय कुमार चौबे के विरुद्ध भिन्न से 170 बी.एन.एस.एस. की कार्यवाही भी की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रेशम साहू, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *