25/05/2026
IMG-20240414-WA0065

सरगुजा समय अंबिकापुर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  आबकारी उड़नदस्ता टीम माननीय उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही कर रही है।। संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की आबकारी टीम को आज दिनांक 14-4-2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मणिपुर दर्रीडाड़ निवासी सुनीता रिशी अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण कर बेचती है यदि आप लोग तुरंत जाएंगे तो वह पकड़ी जाएगी।। मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम सुनीता रिशी के घर दबिश दी,, सुनीता रिशी से 20 लीटर महुआ शराब एवं भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया।। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा आरोपी सुनीता को 20 लीटर महुआ शराब रखने के जुर्म में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में  पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे,कुमारु राम आरक्षक अशोक सोनी,रामाधार कुशवाहा, नगर सैनिक गणेश पांडे, एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता उपस्थित रहे।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया की उड़न दस्ता टीम की अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *