सरगुजा समय छत्तीसगढ़ :- आजकल के स्वार्थी शिक्षक जिन्हे अपने स्वार्थ से ही मतलब हैं बच्चो के भविष्य से इन नेटवर्किंग मार्केटिंग करने वाले शिक्षक कों कोई लेना देना नहीं हैं इन तमाम नेटवर्किंग मार्केटिंग करने वाले शिक्षक खुलेआम शिक्षा के मंदिर कों अपने नेटवर्किंग मार्केटिंग कों व्यापारीक अड्डा बना डाला हैं हैं इन व्यापारीक शिक्षकों कों मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते समय तनिक भी अफ़सोस एवं दयाभाव नहीं आता बल्कि इनके आला अफसरों का भी इन शिक्षकों के ऊपर अत्यंत गंभीर रूप से आशीर्वाद बना रहता हैं जिसके सह पर यें तमाम शिक्षकों के द्वारा धड़ल्ले से नेटवर्किंग मार्केटिंग का व्यापार फलफूल रहा हैं।
यह नेटवर्किंग मार्केटिंग में मुख्य गुरु के रुप में अगर किसी कों जाना जा सकता हैं तो सरगुजा संभाग में अधिकांश शिक्षक जिन्हे की शासन से बतौर हर महीनों हजारों एवं लाखों रूपए की शैलरी प्रदान की जाती हैं लेकिन यें पैसों के भूख में इतने गिर जाते हैं की बच्चों की भविष्य एवं साख कों दाव पर लगा देते हैं और नेटवर्किंग व्यापार में आम नागरिकों कों फ़सा कर अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते हैं।
सरगुजा संभाग में लगभग 500 से 1000 की संख्या में सरकारी नौकरी में रहने वाले सेवक खुलेआम या तो अपने आला अफसरों की जानकारी में या फिर उनसे चोरी छुपे तरीके से नेटवर्किंग मार्केटिंग में लाखों रूपए की कमाई कर रहे हैं एवं आम नागरिकों कों फ़साने का कार्य कर रहे हैं एवं सम्बंधित विभाग के आला अफसरों की मेहरबानी एवं मौन स्वीकृति इन कथित शिक्षकों पर बनी हुई हैं।
ऐसा ही एक मामला देखने कों मिला जहाँ जिसमें जिला सरगुजा के लुण्ड्रा विकासखंड में एक शिक्षक पर विभागीय कार्यवाही की गई हैं।
आपकी जानकारी के लियें अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाओं कों नेटवर्किंग मार्केटिंग का ऐसा चस्का चढ़ा हैं की यें किसी भी हद तक चले जाते हैं फिर चाहे उसकी हद कुछ भी हो।
बता से की शिक्षा के मंदिर में पढ़ाना छोड़ नेटवर्क मार्केटिंग में अपने पति या पत्नी के नाम पर आईडी लेकर पूरे जोर शोर के साथ कार्य करते हैं एवं मासूमों कों फसा कर उनसे पैसा उगाही करते हैं एवं शासन के तमाम नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्कूल में पदस्थ शिक्षक अहमद अली के खिलाफ शिकायत मिली थी की अहमद अली RCM नामक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में प्रदेश स्तर पर प्लेटिनम लेवल के सदस्य हैं।
शिक्षक रहते हुए व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होना सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाता है। शिकायत की जांच के बाद संभागीय संयुक्त संचालक ने अहमद अली पर बड़ी कार्यवाही की हैं ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरगुजा संभाग में इस तरह के हजारों शिक्षक हैं जिन्हे बच्चों की पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं हैं इन्हे सिर्फ मार्केटिंग में मतलब हैं।
जिस हिसाब ने नेटवर्क मार्केटिंग का कारोबार सरगुजा संभाग में शासकीय सेवक जो कई महत्वपूर्ण विभाग में पदस्थ हैं एवं शासकीय शिक्षक के माध्यम से अपना पाँव पसार रहा हैं जिसमे मासूम लोगों कों इस नेटवर्किंग मार्केटिंग के चंगुल में फसा कर उनसे पैसा ठग लिया जाता हैं। इन नेटवर्क मार्केटिंग के बड़े बड़े दलाल आम नागरिकों कों करोड़ों रूपए महीना कमाने का सपना दिखा बड़े आराम से उनके सपनों कों बेचने में कारगर शाबित हो जाते हैं जिसके वजह से सरगुजा संभाग में नेटवर्क मार्केट का कारोबार फल फूल रहा हैं।
हम आपको बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, एमसीबी जिलों के शासकीय सेवकों की परत दर परत पोल खोलेंगे जिसमे यह आम नागरिकों कों समझने में आसानी होगा की उनके बच्चों कों पढ़ाने वाले शिक्षक कैसे नेटवर्क मार्केटिंग में अपनी किस्मत दूसरों के भविष्य कों अधर में डाल के आजमा रहे हैं।
सरगुजा समय की टीम प्रतिदिन उन हजारों शिक्षकों की शिकायत सम्बंधित विभाग से लिखित शिकायत करेंगा जिससे नेटवर्क मार्केट में जुड़े दलाल रूपी शिक्षक पर कार्यवाही हो सके जो मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

