30/07/2026
IMG-20260730-WA0356

सरगुजा समय राजपुर बलरामपुर :- 

 

*मामले का संक्षिप्त विवरण:*

*प्रार्थिया द्वारा थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 28.07.2026 की रात उनके घर से KTM मोटरसाइकिल क्रमांक DL 55 AJ 6062 जिसकी अनुमानित कीमत ₹35,000 है, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। प्रार्थिया के अनुसार शटर का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर सबल और आरी ब्लेड भी पड़े थे।*

 

*प्रार्थी कि रिपोर्ट पर राजपुर में अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, प्रार्थिया के कथन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी की गई मोटरसाइकिल चलाते हुए 3 संदिग्ध अपचारी बालकों को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में पकड़े गए तीनों बालकों ने चोरी की घटना स्वीकार किया गया है*

 

*तीनों अपचारी बालकों का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार कर नियमानुसार गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई है। माननीय किशोर न्यायालय रामानुजगंज में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *