30/05/2026
f5178ea3-4de9-4b5d-b7d6-51020330ada5

 अनावेदकगण अपराध घटित करने के पश्चात /जमानत मे छूटने के पश्चात भी लगातार नशीले पदार्थो के अवैध कार्यों मे रहते थे शामिल।
 सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थो के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार सख़्ती से की जा रही कार्यवाही।

अम्बिकापुर :- जिले मे अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा  योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थो की खरीद बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त ऐसे आदतन अपराधी जो लगातार सक्रिय होकर अवैध नशीले/मादक पदार्थों को आम लोगों को उपलब्ध कराते हुए युवाओं को नशे की ओर अग्रसर कर रहे हैं, ऐसे आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध PIT NDPS Act. 1988 की धारा (3) के अंतर्गत डिटेंशन की कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे।

इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा छेत्र अंतर्गत ऐसे आदतन अपराधी जो निरंतर अवैध नशीले पदार्थो के कारोबार मे संलिप्त रहते हैं जिनका शहर मे स्वच्छंद रहकर अनैतिक गतिविधियों मे शामिल रहना समाज के लिए अहितकर है,ऐसे 03 अनवेदको के विरुद्ध PIT NDPS Act. 1988 की धारा (3) के अंतर्गत डिटेंशन की कार्यवाही कर इस्तगासा/प्रतिवेदन तैयार कर सक्षम प्राधिकारी संभागायुक्त सरगुजा संभाग को प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे, उपरोक्त प्रकरणों मे संभागायुक्त सरगुजा संभाग द्वारा विचारण उपरांत स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 10 के तहत कार्यवाहीं करते हुए जिला सरगुजा के (01)राजू नामदेव आत्मज रामप्रसाद नामदेव उम्र 50 वर्ष सस्किन ब्रम्हपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर (02) ओम प्रकाश नामदेव आत्मज स्व. नकुल नामदेव उम्र 57 वर्ष साकिन सत्तीपारा दीवाना तालाब के पास थाना कोतवाली अबिकार (03) आशा नामदेव उर्फ़ आशा पाण्डेय पति राजू पाण्डेय उम्र 52 वर्ष साकिन ब्रम्हपारा घसियापारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर को 03 माह के लिए जेल हिरासत में निरुद्ध करने हेतु आदेशित किया गया।

अनावेदक राजू नामदेव के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पूर्व मे दर्ज किये गये अपराध :-

(01) अपराध क्रमांक 276/05 धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(02)अपराध क्रमांक 789/05
धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(03 अपराध क्रमांक 124/07
धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(04)अपराध क्रमांक 530/07
धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(05)अपराध क्रमांक 85/14
धारा 22 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट

(06) अपराध क्रमांक 249/19
धारा 21 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट

अनावेदक ओम प्रकाश नामदेव के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पूर्व मे दर्ज किये गये अपराध :-

(01) अपराध क्रमांक 68/07 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट

(02)अपराध क्रमांक 63/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट

(03) अपराध क्रमांक 379/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट

अनावेदक आशा नामदेव के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पूर्व मे दर्ज किये गये अपराध :-

(01) अपराध क्रमांक 367/2000
धारा 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(02) अपराध क्रमांक 755/05
धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(03) अपराध क्रमांक 129/07
धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(04) अपराध क्रमांक 186/13
धारा 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट

(05) अपराध क्रमांक 621/21
धारा 21 (बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *