• Sun. Feb 1st, 2026

फर्जी वनअधिकार पट्टा एवं वनअधिकार पुस्तिका बनाकर देने वाले गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार.

Jul 31, 2025

सरगुजा समय बलरामपुर:-

पुलिस एवं वन विभाग का संयुक्त कार्यवाही, ग्रामीणों को फर्जी वनअधिकार पट्टा एवं वनअधिकार पुस्तिका बनाकर देने वाले गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

थाना- चलगली, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) अपराध क्रमांक 61/2025, धारा-318(4),336(3), 338, 3(5), BNS

-: गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

1. अविनाश दुबे पिता रविकांत दुबे, निवासी शिवरी, चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।

2. विपिन कुजूर पिता स्व. अमीर साय कुजूर, निवासी अमरावतीपुर, थाना चलगली, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।

3. सुरेन्द्र आयाम पिता दिरपाल गोड़, साकिन मुरका, थाना चलगली, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।

-: विवरण :-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 29.07.2025 को ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम अमरावतीपुर, मुरका में कुछ व्यक्त्ति वन अधिकार पट्टा बनाकर प्रदाय कर रहे है।

सूचना पर वन विभाग बलरामपुर एवं बलरामपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए, सूचना की तस्दीक किया गया जो सही पाये जाने पर ग्रामीणों के नाम पर फर्जी वन अधिकार पट्ट्टा एवं वन अधिकार पुस्तिका प्रदाय करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है।

जिसमें आरोपीगण 1, अविनाश दुबे पिता रविकांत दुबे जाति ब्राम्हण निवासी शिवरी चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर।, 2. विपिन कुजूर पिता स्व. अमीर साय साकिन अमरावतीपुर थाना चलगली।, 3. सुरेन्द्र आयाम पिता दिरपाल गोड़ साकिन मुरका थाना चलगली को हिरासत लेकर मामले के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछताक्ष पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि ये सभी लोग अपने 01 अन्य साथी कुन्दर कुमार रजक, निवासी वाड्रफनगर के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा का काम करते थे, कुन्दर कुमार रजक, निवासी वाड्रफनगर वर्तमान में एनडीपीएस के एक मामले में उड़ीसा जेल में निरूद्ध है।

प्रार्थी वनपाल अनिल कुजूर के रिपोर्ट पर थाना चलगली में अप०क्र0- 61/2025 धारा-318(4),336(3),338, 3(5), BNS

दर्ज कर आरोपीगण 1, अविनाश दुबे, 2. विपिन कुजूर एवं सुरेन्द्र आयाम को गिर. किया गया है, जिनके कब्जे से ग्रामीणों को प्रदाय करने हेतु तैयार किया हुआ कुल जमीन 11.60 हेक्टेयर (29 एकड़) जमीन का फर्जी पटटा दस्तावेज 03 नग मोबाईल व 01 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य