• Mon. Mar 9th, 2026

प्रतिबंधित छेत्र से कोयला चोरी के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार

Mar 9, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

 

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

:- आरोपियों के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल एवं कोयला खदान से चोरी किया गया 04 बोरा कोयला मशरुका लगभग 01 लाख रुपये किया गया बरामद।

:- कोयला चोरी के मामलो मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

 

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लखनपुर पुलिस टीम को अमेरा कोयला खदान मे कुछ व्यक्तियों द्वारा कोयले की चोरी एवं तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थीं, मामले कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौक़े पर जाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी रवि दास एवं सत्यम राजवाड़े को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) रवि दास आत्मज उलांग दास उम्र 28 वर्ष साकिन पूहपुटरापारा थाना लखनपुर (02) सत्यम राजवाड़े आत्मज अमरसाय रजवाड़े उम्र 24 वर्ष साकिन पुहपुटरा थाना लखनपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रतिबंधित छेत्र से कोयला चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुल 04 बोरा कोयला एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल क्रमांक सीजी/16/सी/3178 एवं सीजी/15/सी वाई/2085 कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रुपये बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक रवि सिंह, चंद्र प्रकाश टंडन, थाना लखनपुर से आरक्षक दशरथ राजवाड़े एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z