• Sat. Feb 21st, 2026

वाटर पार्क एवं पुष्प वाटिका नगर निगम के उदासीनता का शिकार, न वाटर ना पुष्प प्रभारी मालामाल पर्यटक परेशान..

Dec 31, 2025

सरगुजा समय अंबिकापुर – शहर के नगर पालिक निगम के अधीनस्थ वाटर पार्क एवं पुष्प वाटिका निगम के ही अफसरों के उदासीनता का शिकार होता नजर आ रहा है।

वाटर पार्क एवं पुष्प वाटिका के नाम से विख्यात सरगुजा के रहवासियों के लिए भ्रमण एवं मनोरंजन का एक स्थाई स्थल माना जाता है जहां शहर के लोगों के साथ – साथ आस- पास के ग्रामीणों के द्वारा अपने एवं अपने परिजनों को घुमाने एवं मनोरंजन कराने के लिए लेकर जाते है।



परन्तु यह व्यवस्था के नाम पर समस्त चीजों का बंटाधार होता नजर आ रहा है वाटर पार्क में वाटर ATM कई वर्षों से खराब पड़ा है या फिर यह कहा जाए कि वाटर ATM का सिर्फ ढांचा ही बचा है बाकी समस्त मशीन गायब हो चुका है जिसके वजह से यहां भ्रमण करने आने वाले पर्यटकों को पानी पीने की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है लेकिन नगर निगम के जवाबदार अधिकारी इस समस्या से अपना मुंह फेर रखे है।

मिली जानकारी के अनुसार इस पार्क में मेंटनेश के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते है जो की सिर्फ कागजों में ही सीमित रह जाता है तमाम खर्च एवं कार्य सिर्फ कागज में ही निपट जाते है एवं बजट खत्म हो जाता है परन्तु धरातल में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आती है।



बाहरी ठेले एवं दुकानदारों को पार्क के अंदर दुकान लगाने की अनुमति पैसे लेकर प्रदान धड़ल्ले से दिया जा रहा है जो कि बाहरी व्यापारियों के द्वारा पर्यटकों से अनाप शनाप रकम की वसूली की जा रही है पार्क के प्रभारी ने बताया कि हम सिर्फ पैसा लेकर दुकान लगाने की अनुमति प्रदान करते है लेकिन उनके सामग्री विक्रय करने का कीमत निर्धारित नहीं किया गया है । पार्क के अंदर इस तरह से बाहरी दुकानदारों को ठेला एवं अन्य दुकान लगाने की अनुमति प्रदान करना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के ऊपर अत्याचार से कम नहीं है जो पार्क के अंदर कैंटीन चलाने बैठी है।

आपकी जानकारीबके लिए बता दे कि उक्त पार्क में शाम होते ही अंधेरा कायम हो जाता है जिसके कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है वर्षों से बंद पड़े लाइट बिजली पर विभाग का तनिक भी ध्यान नहीं हैं। जिसके कारण भविष्य में होने वाले किसी बड़ी अनहोनी का सबसे बड़ा जवाबदार नगर निगम अंबिकापुर को ही माना जा सकता है।



स्वच्छता में अव्वल दर्जा प्राप्त अंबिकापुर नगर पालिक निगम के स्वयं के पार्क में शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है यहां गंदगी का अंबार है इस तरह की तमाम नाकामियों को नगर निगम अपने लचर व्यवस्था के कारण दरकिनार कर रहा है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

पार्किंग चार्ज एवं इंट्री फीस में किसी प्रकार की कोई मरऊवत नहीं तमाम प्रकार की कमियां एवं अव्यवस्थाओं से जूझने वाला वाटर पार्क एवं पुष्प वाटिका अपने पर्यटकों से इंट्री फीस एवं वाहन पार्किंग चार्ज तो नियमानुसार वसूली कर ही रहा है परन्तु व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ नहीं है।

वाटर पार्क के प्रभारी एन एन रत्नेश ने बताया कि समस्त सुविधाओं में वर्षों से कमियां है लेकिन जल्द ही इसको सुधारने का कार्य किया जाएगा।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z