सरगुजा समय अंबिकापुर :- 01 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रम किये गए थे आयोजित।
:- स्कूल बस चालक, परिचालको का स्वास्थ्य परीक्षण, वाहन परीक्षण से लेकर, लर्निंग लाइसेंस शिविर, स्कूलों मे जागरूकता कार्यक्रम सहित नुक्कड़ नाटक का हुआ था आयोजन।
:- सड़क सुरक्षा माह के दौरान 1100 नागरिक लर्निंग लाइसेंस बनवाकर हुए लाभान्वित।
:- सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता अभियान मे प्रशंसनीय कार्य करने वाले छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस कैडेट्स, वाहन चालकों, पुलिस मितान, फिट कॉप फिट सिटी के सदस्यों सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।
:- कार्यक्रम मे जिला प्रसाशन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं रहे मौजूद।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन कराने हेतु 01 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक 37 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिले किया गया इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम सहित वाहन चालकों परिचालको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया 01 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक चले जागरूकता कार्यक्रम का समापन पीजी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सरगुजा अजीत बसंत(भा.प्र.से), डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.),सभापति नगर निगम हरमिन्दर सिंह टिन्नी, एवं महापौर अंबिकापुर मंजूषा भगत के गरिमामयी उपस्थिति मे 37 वाँ सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया।

समापन समारोह मे माह भर सरगुजा पुलिस द्वारा आमनागरिकों कों यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता लाने हेतु किये गए प्रयासों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई, यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रत्येक ब्लॉक मे यातायात पुलिस टीम द्वारा आमनागरिकों मे यातायात नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये, सड़क सुरक्षा माह के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन मे कहा कि यातायात पुलिस एवं निगम का पुराना साथ रहा है, दोनों विभाग एक दूसरे के पूरक एवं सहयोगी के रूप मे कार्य करते रहे है साथ ही सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने का निरंतर प्रयास कर रहे है, अंबिकापुर महापौर ने कहा कि यातायात नियमो के पालन करने की शुरुवात खुद से शुरू करनी चाहिए, जब खुद से शुरुवात होंगी तो प्रत्येक नागरिक अपने आदतों मे बदलाव लाएंगे और समाज मे सकरात्मक सुधार प्रदर्शित होगा जिससे सड़क दुर्घटनाओ के मामलो मे कमी लायी जा सकेगी।

समापन समारोह के दौरान कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के जरिये पिछले 01 माह मे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए है, सड़क सुरक्षा नागरिकों के व्यवहार मे शामिल होना चाहिए, सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता मे नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है, हाल ही मे जिले मे मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाना है जिसमे काफी संख्या मे जिले एवं बाहर से आए नागरिक शामिल होंगे, हमें ऐसे प्रयास करना होगा कि महोत्सव के दौरान सड़क दुर्घटना के मामले सामने ना आए, कलेक्टर सरगुजा ने रिंग रोड मे गाड़ियों की अनाधिकृत पार्किंग रोकने सहित ट्रैफिक को निर्बाध बनाये रखने संयुक्त कार्यवाही किये जायगा एवं सभी के सार्थक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओ मे प्रभावी कमी लायी जायगी।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, इन कार्यक्रमों से लगभग हजारो नागरिकों को यातायात के नियम एवं सुरक्षा के मापदंड की विस्तृत जानकारी दी गई है, बैनर पोस्टर एवं यातायात जागरूकता रथ के जरिये नागरिकों को प्रेरित किया गया, स्कूल कॉलेज के बसों की चेकिंग की गई, उपरोक्त कार्यक्रम मे परिवहन विभाग की महती भागीदारी थी, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा मिलकर लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन कराया गया जिसमे लगभग 1100 लोगो ने अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाकर योजना का लाभ उठाया, सारथी दिवस के दिन यातायात पुलिस द्वारा अच्छे चालकों को पुरुस्कृत किया गया, निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्य किया गया, सरगुजा पुलिस को 200 हेलमेट दान मे प्राप्त हुआ था, जिससे जरुरतमंद नागरिक लाभान्वित हुए है, इन सभी सार्थक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओ के मामलो मे 32% की प्रभावी कमी लाइ गई है,भविष्य मे सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं नागरिकों मे यातायत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जनउपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम नागरिकों को लाभान्वित करते है, प्रत्येक परिवार अपने घर के सदस्यों की सुरक्षित वापसी की चिंता करते है, छोटे छोटे उपायों एवं अनुशासन से सड़क दुर्घटना के मामलो को कम किया जा सकता है, जागरूकता कार्यक्रम मे मिले सीख को याद रखने की आवश्यकता है,सड़क सुरक्षा माह के दौरान हजारों नागरिकों को जागरूक किया गया है जो प्रशंसनीय है, सेवा किटी समूह द्वारा हेलमेट बैंक की स्थापना कर जरूरतमंद नागरिकों को सहयता दी जा रही है, श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी द्वारा 51 हेलमेट उक्त हेलमेट बैंक मे दान करने की जानकारी दी गई।

यातायात जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम मे बेहतर कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस कैडेट्स, छात्र छात्राओं, बच्चों, एवं डायल 112 ड्राइवर, डायल 102 महतारी एक्सप्रेस के ड्राइवर, जिला अस्पताल के वाहन चालक, पुलिस विभाग के वाहन चालक, ऑटो वाहन चालक, गुड सेमेरिटन, पुलिस मितान के सदस्यों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जागरूकता उत्पन्न करने वाले विद्यालयींन 100 से अधिक छात्र छात्राओं एवं पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये यातायात जागरूकता का सन्देश भी दिया गया, कार्यक्रम के अंत मे जरुरतमंद व्यक्तियों कों जागरूकता के उद्देश्य से हेलमेट प्रदान कर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की गई।

समापन समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) नगर सेना कमांडेंट शिव कुमार कठोतिया, छेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी, सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त, मंच संचालन शोभा दास सहित काफी संख्या मे छात्र-छात्राएं आम नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





