🔷 थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिग गस्त के दौरान प्रकरण के आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त धारदार हथियार गड़ासा किया गया बरामद।
🔷 आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों केविरुद्ध हो रही लगातार सख़्ती से कार्यवाही।
सरगुजा :- मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी विद्या कालो साकिन गाँधीनगर द्वारा दिनांक 14/10/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी आटोचालक का काम करता हूँ कि दिनांक 13/10/24 को सवारी लेने रेल्वे स्टेशन गया था इस दौरान देखा कि विक्की सोनी लक्ष्मण यादव की आटो कों लात से मार रहा था एवं लक्ष्मण यादव को गाली गलौज कर रहा था सवारी लेने के बाद प्रार्थी ऑटो लेकर जा रहा था उसी समय विक्की सोनी प्रार्थी कों भी गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा आस पास के लोगो द्वारा बीच बचाव किये जाने पर विक्की सोनी मौक़े से चला गया एवं कुछ देर बाद मुर्गी काटने वाला गडासा लेकर प्रार्थी कों मारने आ रहा था तो प्रार्थी अपनी जान बचा कर रेल्वे स्टेशन के पीछे रास्ते से भाग गया। उसी समय प्रार्थी के लड़के को भी देखकर आरोपी विक्की सोनी हाथ मुक्के से मारपीट किया और उसके पिता कों जान से मार देने की धमकी दिया हैं, मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 603/24 धारा 296, 351(3), 115(2) बी.एन.एस.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना प्रार्थी के द्वारा घटना स्थल का फूटेज पेश किया गया, जिसे जप्त किया गया, जिसमें प्रार्थी कों आरोपी विक्की सोनी द्वारा मुर्गा काटने वाला गड़ासा लेकर मारने हेतु दौड़ाना पाया जाने व गवाहों के बयान पश्चात प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी कर मामले के आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी विक्की सोनी लगातार पुलिस से लुप छिप रहा था, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्की सोनी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम विशाल सोनी उर्फ विककी पिता पंचन सोनी उम्र 28 वर्ष साकिन सत्तीपारा बेचन कालीनी अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त गड़ासा जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रेशम लाल साहू, सहायक ललन प्रसाद गुप्ता, आरक्षक रामकेश्वर सिंह, प्रमोद, संजीव पांडे सक्रिय रहे।

