रजनीश सिंह एवं उनकी टीम कों मिली बड़ी सफलता, पुलिस लाइन मैदान में अब नहीं होगा विभागीय आवास का निर्माण, सरगुजा IG ने किया स्थान परिवर्तन..
सरगुजा समय अंबिकापुर :- शहर के पुलिस लाईन ग्राउंड में उस वक्त खेलप्रेमियों एवं आम नागरिकों में मायूसी छा गई थी जब उक्त खेल मैदान में आवासीय परिसर बनने के लिए भूमि पूजन कर दिया गया था।
रजनीश सिंह (मंडल अध्यक्ष अंबिकापुर शहर एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ एवं उनकी टीम के साथ अन्य खेल प्रेमियों जनप्रतिनिधि और नागरिकों की मांग पर संवेदनशील रुख रखते हुए – सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने पुलिस लाईन मैदान में विभाग के आवासीय परिसर निर्माण वाले स्थान कों स्थानांतरित कर अन्यत्र स्थान में बनाने बोला हैं। सरगुजा आईजी के इस आदेश से आम नागरिकों एवं खेल प्रेमियों में पुनः मायूसी की घटा हटकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की करीब एक माह पूर्व मैदान के उत्तरी – भाग में विभाग के आवासीय भवन के लिए भूमिपूजन का कार्य हुआ था।
जिससे मैदान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा था। यह पुलिस लाईन ग्राउंड का शहर के लगभग लगभग वार्डों के लिए यही एकमात्र खेल मैदान है। आमनागरिकों एवं खेल प्रेमियों का इस ग्राउंड से पुराना नाता हैं।
भूमिपूजन के उपरांत क्षेत्र के खेलप्रेमी युवा एवं नागरिकों ने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रजनीश सिंह के साथ सरगुजा आइजी दीपक झा से मिलकर मैदान के बिच में बनने वाले आवासीय परिसर जिससे गफाउंड की अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा था उसे दूर करने का आग्रह किया जिसमे रजनीश सिंह एवं उनकी टीम कल बड़ी सफलता भी मिली।
सरगुजा आइजी दीपक कुमार झा ने आवासीय परिसर के निर्माण के स्थल को बदल दिया है जिससे अब पुलिस लाईन मैदान का अस्तित्व बना रहेगा। सरगुजा आइजी के इस संवेदनशील पहल की रजनीश सिंह एवं उनके टीम के साथ अन्य नागरिकों और खेलप्रेमियों ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





