थाना अंबिकापुर (कोतवाली) पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन किया गया बरामद।
सरगुजा :- मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कृष्णा राम बखला पिता गया राम उम्र 45 वर्ष साकिन नवागढ़ मझली तालाब अंबिकापुर का दिनांक 12.12.2024 को सुबह करीब 09:15 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह टायर दुकान का संचालन रायगढ़ रोड में करता है दिनांक 11.12.2024 को शाम करीब 05:00 बजे इसका भाई बुधराम के द्वारा अपना मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 8236 को घर के खुला आंगन में खड़ी किया था, रात को यह तथा इसका परिवार खाना पीना खाकर सो गए थे, सुबह करीब 06:00 बजे उठकर देखे तो इसका भाई बुधराम का मोटर सायकल खड़ी किए स्थान पर नहीं था, इसके भाई के मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अंबिकापुर (सिटी कोतवाली) में अपराध क्रमांक 877/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना प्रार्थी, गवाहों का कथन लिया गया तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया दौरान माल मुलजिम पता साजी मुखबीर के सूचना पर आरोपी समीर अंसारी पिता नसीम अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी नवागढ़ अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ मेमो कथन लिया गया एवं आरोपी के पेश करने पर उक्त चोरी की गई मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 8236 को समक्ष गवाहान जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक सतेन्द्र दुबे, राहुल सिंह, दीनदयाल सिंह, सक्रिय रहे।

