• Wed. Apr 8th, 2026

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 78 नए पीएम श्री स्कूलों की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 78 नये पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नये 78 स्कूलों की स्वीकृति के साथ ही प्रदेश में अब पीएमश्री स्कूलों की कुल संख्या 341 हो गयी है। सीमए विष्णुदेव ने नए 78 पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिलने पर हर्ष का विषय बताया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर कहा – नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदेश में 78 नए पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उत्कृष्ट विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, व्यावसायिक लैब्स की व्यवस्था होगी, जो छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।

इससे पहले प्रदेश को 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का सहृदय आभार।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

ई एन पी डहरिया पर बिना कार्य कराए लाखों रूपए के फर्जी भुगतान करने का लगा आरोप ?, पूर्व में करोड़ों का ग़बन करने वाला सुजीत गुप्ता ही हैं क्या मास्टरमाइंड ?
एक शासकीय डॉक्टर (आर्थो) के लापरवाही एवं कमीशनखोरी के कारण गई निर्दोष की जान, शराब दुकान का निरिक्षण और स्वास्थ्य विभाग से मुँह फेरने वाले स्वास्थ्य मंत्री कब लेंगे संज्ञान….
रायगढ़ एवं जशपुर जिले के दो गांजा सप्लायर को राधापुर बैरियर जिला सरगुजा के पास 14 किलो गांजा के साथ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता ने किया गिरफ्तार

अन्य