• Tue. Mar 10th, 2026

मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 25 मार्च तक आमंत्रित

Mar 10, 2026

सरगुजा समय अम्बिकापुर 10 मार्च 2026/ भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत सरगुजा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (Hub for Empowerment of Women) के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 25 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रिक्त 03 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति की जानी है। जिसमें जेण्डर विशेषज्ञ के 01 पद, आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के 01 पद पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in पर उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टेरेट परिसर अम्बिकापुर के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z