14/05/2026
IMG-20240517-WA0166

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आरोपी के कब्जे से 01 नग चोरी किया गया दोपहिया वाहन किया गया बरामद*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास”* के तहत संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी अजय कुमार गुप्ता साकिन सीतापुर थाना सीतापुर हाल मुकाम तुर्रापानी प्रिंसेस कोटेज के सामने गांधीनगर द्वारा दिनांक 23/03/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 17/03/24 से 21/03/24 के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के मकान के गली मे खड़ा किये हुए पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजी/0121 कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 165/24 धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात किये गए थे, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि प्रार्थी अजय कुमार गुप्ता के मकान मे रहने वाले किरायदार पवन गुप्ता द्वारा उक्त मोटरसायकल की चोरी की गई हैं, मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम पवन गुप्ता उम्र 24 वर्ष साकिन संजय पार्क कॉलोनी, थाना कोतवाली हाल मुकाम प्रिंसेस कॉटेज गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया 01 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी,आरक्षक संजीव पाण्डेय, सतीश चौहान, पंकज कुमार लकड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *