*आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
*-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है।*
*उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई।
प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





