सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा रोक टोक एवं मानसिक प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर मृतिका द्वारा किया गया था आत्महत्या।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12/09/2026 को मृतिका का शव उसके निवास स्थान में फांसी पर लटका मिला था। प्रार्थी की सूचना पर थाना गांधीनगर में उपरोक्त मामले में मर्ग क्रमांक 85/2026 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतिका का शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना मृतिका के परिजनों एवं अन्य गवाहों का कथन लेख किया गया, परिजन एवं गवाहों के बयान में ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका कों रोक टोक कर मानसिक प्रताड़ित किये जाने के तथ्य सामने आए, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी ज्ञान तिवारी कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ़ ज्ञान तिवारी उम्र 27 वर्ष साकिन मुक्तिपारा थाना गांधीनगरका होना बताया।
प्रकरण की विविचना दौरान प्राप्त तथ्यों से पाया गया कि आरोपी ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, आरोपी ज्ञान तिवारी के द्वारा धारा 108 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 574/26 धारा 108 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया जाकर प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमरेश सिंह, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।
