14/09/2026
IMG-20260914-WA0228

सरगुजा समय अंबिकापुर :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा तत्परता से मामले में की गई सख्त कार्यवाही, 02 आरोपी हुए गिरफ्तार।


:- आरोपियों के कब्जे के स्कार्पियो एन वाहन से 53 पैकेट कुल 138.4 किलोग्राम गांजा, आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोबाइल, स्कार्पियो वाहन किया गया जप्त।


:- आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए ओडिशा के ब्रह्मपुर से स्कॉर्पियो वाहन में लादकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जाना किया गया स्वीकार।


:- अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के इस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस की आगे की अग्रिम जांच विवेचना जारी।


  डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में समस्त थाना चौकी प्रभारियों कों अवैध मादक की तस्करी में शामिल आरोपियों/संदेहियो पर सतत निगाह रखकर तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम कों दिनांक 13/09/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ओडिशा के ब्रह्मपुर से सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे है। सूचना पर थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर बरगडीह के पास घेराबंदी की गई।




पुलिस टीम को देखकर आरोपी स्कार्पियो एन वाहन कों मौक़े पर छोड़कर पास के गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाकर गन्ने के खेत से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) बलराज सिंह बिन्द्रा आत्मज कवलजीत सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन गाजियाबाद इंदिरापुरम न्यायखंड 2 गाजियाबाद उत्तर प्रदेश (02) अजय बंसल उर्फ अजय बैसला  आत्मज धन्नू उम्र 23 वर्ष साकिन इंदिरापुरम, जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का होना बताये, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा स्कार्पियो एन वाहन से 53 पैकेटों में रखा हुआ कुल 138.4 किलोग्राम अवैध मादक ओदार्थ गांजा कीमती लगभग 69 लाख रुपये, स्कार्पियो एन वाहन कीमत लगभग 20 लाख रुपये, आरोपियों के 02 नग मोबाइल फोन कीमत लगभग 01 लाख रुपये कुल जुमला मशरुका लगभग 90 लाख रुपये जप्त किया गया, आरोपियों से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध में आरोपियों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 216/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण के आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। सरगुजा पुलिस द्वारा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जांच विवेचना जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक महेश कुमार, आरक्षक शिवप्रसाद खलखो, इबनुल खान, बहाल राम, आशिष सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *