01/08/2026
IMG-20260705-WA0255

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना सीतापुर के अपराध क्रमांक-296/2026, थारा-303 (2) बी. एन. एस. में प्रकरण के प्रार्थी अरूण देव सोनी पिता स्व० कांशीराम सोनी जिसका सीतापुर हाई स्कूल के पास श्री काशी विश्वनाथ जूलरी का दुकान है।

 घटना दिनांक 26/07/2026 के करीबन 11.30 बजे सुबह में प्रार्थी अपनी स्कूटी के सामने ज्वेलरी का बैग को रखकर दुकान का सटर खोल रहा था, उसी समय अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कुटी के सामने रखे बैग जिसमें समस्त सोने चांदी के सामान जिसकी लागत लगभग-10000000/रूपये (एक करोड़ रूपये लगभग) है उसे लेकर भाग गये है कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी जिसकी पतासाजी/गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक अज्ञात आरोपी के बारे में कोई पता नहीं चला है।

प्रकरण की गंभीरता कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल, (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया गया कि जो कोई प्रकरण के उक्त अज्ञात आरोपी के संबंध में ऐसी कोई जानकारी देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तार करेगा उसे 5,000/- (पाँच हजार रूपये) के ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जावेगा।

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) का होगा।

प्रकरण के अज्ञात फरार आरोपी के सम्बन्ध मे सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु सम्पर्क नम्बर-

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93501 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93502

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा-94791-93599

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *