01/08/2026
20260801_165234

सरगुजा समय अंबिकापुर :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में विशेष पुलिस टीम मामले की कर रही जांच विवेचना, आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु लगातार सार्थक प्रयास जारी।

:- फरार आरोपी की गिरफ़्तारी किये जाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा 5000/- रुपये के इनाम की भी जारी की गई हैं उद्घोषणा।

:- आरोपी के नाम से जारी लाइसेंसी शस्त्र 12 बोर बन्दुक डीबीबीएल मय लायसेंस पुलिस टीम द्वारा किया गया जप्त।

:- पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के चल अचल सम्पति की जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त कर सम्पति कुर्की व ग्राम भफौली में अतिक्रमण की गई भूमि का मौका सत्यापन कराये जाने हेतु की जा रही अग्रिम कार्यवाही।

:- फरार आरोपी के संभावित ठिकानो पर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही हैं, फरार आरोपी कों शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायगा।

:- आरोपी कों शरण देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सरगुजा पुलिस द्वारा की जायगी सख़्ती से कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ०ग०) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के प्रकरण का आरोपी तरूण जायसवाल सा. भफौली द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर फरार हो गया है जिसकी पतासाजी गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैं किन्तु आरोपी घटना दिनांक के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहा हैं, डीआईजी एवं एसएसपी ससरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मामले कों संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में फरार आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति अथवा गिरफ़्तारी कराने में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति कों 5000/- रुपये के इनाम देने की उद्घोषणा भी की गई हैं।

आरोपी कों पूर्व में जारी शस्त्र लायसेंस के अनुसार एक 12 बोर बंदूक डीबीबीएल प्राप्त था, जो वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण वर्तमान में विवेचनाधीन होने से विवेचना को प्रभावित किया जा सकता है।

जिसके संबंध में शस्त्र लायसेंस निरस्तीकरण हेतु थाना प्रभारी अंबिकापुर कोतवाली से प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजा के माध्यम से लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा कर प्रतिवेदन भेजा गया था, प्रतिवेदन के आधार पर मामले में अग्रिम कार्यवाही पश्चात आज़ दिनांक कों थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर से उक्त लायसेंसी बन्दुक 01 नग 12 बोर बंदूक डीबीबीएल मय लायसेंस आरोपी के परिजनों द्वारा मौक़े पर पेश किये जाने पर जप्त किया गया हैं।

प्रकरण का आरोपी तरूण जायसवाल निवासी ग्राम भफौली घटना कारित करने के पश्चात् से ही लगातार फरार चल रहा है। उक्त घटना से आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग से आरोपी तरूण जायसवाल निवासी ग्राम भफौली के चल व अचल संपत्ति का कुर्की व ग्राम भफौली में अतिक्रमण की गई भूमि का मौका सत्यापन कराये जाने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानो पर लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही हैं, आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस टीम कों सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी का शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जायगा साथ ही मामले के आरोपी कों गिरफ़्तारी से बचाने हेतु शरण देने अथवा मदद करने वाले व्यक्तियों पर भी निगाह रखी जा रही हैं, आरोपी कों गिरफ़्तारी से बचाने में मदद करने वाले अथवा शरण देने वाली व्यक्तियों पर भी सरगुजा पुलिस द्वारा सख्ती से वैधानिक कार्यवाही की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *