25/05/2026
IMG-20260525-WA0192

सरगुजा समय अंबिकापुर :-  अम्बिकापुर में हाल ही में वीघटित अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक घटना, जिसमें एक पिता द्वारा अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, ने पूरे समाज को स्तब्ध एवं आहत कर दिया है। इस अमानवीय कृत्य की सभी सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है।

 

इसी क्रम में समाज सेविका शिल्पा पाण्डेय ने पीड़िता के घर पहुंचकर पीड़िता एवं उसके माता से मुलाकात की तथा उनकी काउंसलिंग कर उन्हें मानसिक संबल प्रदान किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन परिस्थिति में साहस बनाए रखने एवं न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

शिल्पा पाण्डेय ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि बेटियाँ हमारे समाज की गरिमा और भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं केवल एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनाओं को आहत करती हैं।

 

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें, उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत उचित कदम उठाएं।

 

साथ ही उन्होंने समाज से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार का सहयोग करें, पीड़िता का मनोबल बढ़ाएं तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *