15/05/2026
20260516_052056

विडंबना खुद के पार्टी वाले राजीव भवन के बाथरूम के टोटी की सुरक्षा नहीं कर पा रही सरगुजा कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा कैसे होंगी?

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा का दुर्भाग्य ही माना जाए की सरगुजा मे राजनीतिक पार्टियां यहाँ की आम नागरिकों का दोहन करते हुए सतरंज के चाल का पियादा समझ रखा है, इन नेताओं की बड़ी – बड़ी बातों और प्रलोभन का शिकार आम जनता लगातार हो जाती है।

बता दे की सरगुजा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक मल्लू पाठक के द्वारा मिडिया मे दिए गए बयान मे उन्होंने बताया की सरगुजा के राजीव भवन मे लगातार तीन बार बाथरूम से टोटी चोरी हो गई है एवं काफी तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया गया है।

इस बार तो हद ही हो है की टोंटी चोरी की संख्या लगभग 73 है एवं बाथरूम मे यूरिनल एवं बेसिन को भी नुकसान पहुंचाया गया है अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक मल्लू पाठक ने अपने बयान मे यह भी बताया की यह चोरी कैसे हो जा रही है वह भी समझ से परे है क्योंकि राजीव भवन मे ताला बंद रहता है एवं कोइ ना कोई रहता ही है. मतलब ताला बंद एवं कांग्रेस के तैनात कार्यालय प्रभारी के बावजूद टोटी चोरी हो गई।

अब सबसे बड़ी बात यह है की अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है की सरगुजा पुलिस को लगातार चुनौती देते आ रहे है इस बार भी चोरी के बाद दीवाल पर I LOVE AMBIKAPUR लिख पुलिस को खुल्ला चुनौती दे दिया है हालांकि कोतवाली पुलिस को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि सरगुजा मे इतिहास लिखने वाला पहला कोतवाली थाना है जो गई तो थी गांजा पकड़ने लेकिन खुद के थाने की वाहन बुलेरों चोरी करवा कर आ गई।

खैर सरगुजा कांग्रेस पार्टी जो सत्ता मे वापसी का सपना लगातार देख रही है एवं अभी से ही जनसम्पर्क मे लग गई है उसके लिए यह सबसे बड़ी समस्या एवं सवाल खड़ी हो रही है की जो पार्टी के सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी अपने पार्टी के कार्यालय राजीव भवन के बाथरूम मे लगे टोंटी की सुरक्षा नहीं कर पा रहे वह शासन सत्ता मे आने के बाद आम जनता की सुरक्षा कैसे करेंगें।

अब देखने वाली बात है की राजीव भवन का टोटी चोर पकड़ मे आता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *