• Sun. Mar 29th, 2026

पत्नी की हत्या कर चौकी में रिपोर्ट करने वाला पति की निकला आरोपी

Mar 29, 2026

चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पति को किया गिरफ्तार।

सरगुजा समय सूरजपुर:-  दिनांक 04.03.2026 को ग्राम तारकेश्वरपुर निवासी अलमा प्रजापति ने चौकी सलका उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2026 को सुबह अपने पड़ोसी के साथ सामान लेने कार से खडगवां रतनपुर गया था।

घर में इसकी पत्नी लीलावती अकेली थी, बैकुंठपुर तरफ से रात्रि में वापस घर पहुंच कर देखा कि इसकी पत्नी लीलावती पलंग के नीचे जमीन पर मुंह के बल लेटी थी यह सोचा कि शराब के नशे में जमीन तरफ मुंह के बल लेटी है, पहले इसी तरह जमीन पर लेट जाती थी यह सोचकर नहीं उठाया, दिनांक 04.03.2026 की सुबह अपनी पत्नी को उठा कर देखा तो उसकी मृत्यु हो गई थी जिसके चेहरे चोट लगा था।

घटना कि जानकारी पड़ोसियों व रिश्तेदारों में दिया हॅू। पत्नी की मृत्यु अज्ञात कारणो से होने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।


मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि अलमा प्रजापति दूसरी महिलाओं से बातचीत करता था जिस कारण उसकी लीलावती उसके चरित्र पर शंका कर बातचीत करने से मना करती जिससे दोनों में झगड़ा विवाद होता था और अलमा अपनी पत्नी को मारपीट भी करता था। मृतिका के पीएम रिपोर्ट व मर्ग जांच उपरान्त मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।


मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने हत्या का खुलासा कर आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी सलका उमेश्वरपुर पुलिस के द्वारा पाए गए तथ्यों के आधार पर संदेही अलमा प्रजापति को तलब कर बारीकी से पूछताछ किया।

पूछताछ पर उसने बताया कि पत्नी दूसरी महिलाओं से बातचीत करने का आरोप लगाकर झगड़ा विवाद करती थी मना करने पर भी नहीं मानती थी। दिनांक घटना 03.03.2026 के रात्रि में बैकुंठपुर तरफ से घर आने पर पत्नी द्वारा पुनः इसके चरित्र पर शंका कर झगड़ा विवाद करने से आक्रोशित होकर हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप, चाकू से मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया।

पत्नी की हत्या के मामले में फंसने से बचने के लिए दिनांक 04.03.2026 को चौकी जाकर मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखवाना बताया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, पाइप जप्त कर आरोपी अलमा प्रजापति पिता स्व. पीलाराम उम्र 54 वर्ष ग्राम तारकेश्वरपुर चौकी सलका-उमेश्वरपुर को गिरफ्तार किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी चौकी क्षेत्र का गुण्डा बदमाश भी है।


इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सलका उमेश्वरपुर संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजीत प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, आरक्षक राकेश सिंह पोर्ते, रामचंद्र साहू, पंकज राजवाड़े व पिताम्बर सिंह सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य