सरगुजा समय सूरजपुर:- कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आज पॉलिटेक्निक कॉलेज, सूरजपुर में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना और उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था।
नीतियों और योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी:-
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अवधेष कुमार कुशवाहा ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत उपलब्ध अनुदानों, छूट एवं नए उद्योग स्थापित करने की चरणबद्ध प्रक्रिया से छात्रों को अवगत कराया।
चार्टर्ड एकाउंटेंट हिमांशु अग्रवाल ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी (पीएमईजीपी) के तहत बैंक ऋण के माध्यम से स्वयं का उद्यम खड़ा करने की व्यावहारिक जानकारी दी।
चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वयं गोयल ने लॉजिस्टिक नीति 2024-30 और छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी।
चार्टर्ड एकाउंटेंट अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नई सोच और दृढ़ संकल्प के साथ स्टार्टअप स्थापित कर कोई भी युवा अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकता है।
आने वाला समय युवाओं का है। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष कलवंत गोयल ने कहा कि सफलता की पहली शर्त है – अपनी आवश्यकताओं और संभावनाओं को पहचानना। उन्होंने पशुधन उत्पाद आधारित उद्योगों की स्थापना को क्षेत्र में रोजगार का एक सशक्त माध्यम बताया।
छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आने वाला समय युवाओं का है। स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपना, बल्कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में भी योगदान दें।
‘‘ जिला अग्रणी प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सूरजपुर आनंद मिंज ने बैंक ऋण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों और बैंकिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उत्साहजनक रही युवाओं की भागीदारी:-
कार्यक्रम में रौनक जैन (चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), वेटनरी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक जयसिंह राज, पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता विवेक मेहता, अवधेष कुमार, सुश्री कृष्णा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याख्याता राहुल दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एन. योगेश ने किया।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





