सरगुजा समय अंबिकापुर :-
अम्बिकापुर 10 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 10 मार्च 2026 को सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केन्द्रों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड्राकला, रामपुर, बरगीडीह, प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया गया।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर, पुलिस लाईन तथा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होना पाया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 7739 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7625 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 114 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





