29/05/2026
1001380876.jpg



सरगुजा समय सूरजपुर:- पीएम श्री सेजेस स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने साइंस सिटी, कोलकाता के सफल शैक्षिक भ्रमण से लौटने के पश्चात आज जिला कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात छात्रों के लिए न केवल स्मरणीय रही, बल्कि उनके शैक्षणिक और जीवन मूल्यों को दिशा देने वाली भी साबित हुई।

छात्रों के प्रतिनिधि सार्थक उपाध्याय ने कलेक्टर श्री जयवर्धन को कोलकाता भ्रमण के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक ज्ञान, नवाचारों की समझ तथा शैक्षणिक अनुभवों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि साइंस सिटी में विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान से जुड़े प्रत्यक्ष अनुभवों ने छात्रों की जिज्ञासा और सीखने की रुचि को और अधिक प्रबल किया है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, डीएमसी मनोज कुमार साहू, एपीसी दिनेश द्विवेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे।

छात्र समूह में सक्षम यादव, सतीश सिंह, सार्थक उपाध्याय, ऋत्विक जायसवाल, पुष्पराज राजवाड़े, डिम्पल राजवाड़े एवं मासूम पैकरा शामिल थे। वहीं विद्यालय के शिक्षक आदित्य बेहरा, राकेश कुमार, ऋषिकेश साहू, खूबचंद राजवाड़े, मिथुन चक्रवर्ती, स्मृति मिश्रा एवं श्रवण गहलोत भी छात्रों के साथ मौजूद रहे।

छात्रों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने उनकी जिज्ञासा,आत्मविश्वास और सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की विश्वप्रसिद्ध पुस्तक “विंग्स ऑफ फायर” भेंट की।

कलेक्टर ने कहा कि यह पुस्तक छात्रों को बड़े सपने देखने, अनुशासन अपनाने और कड़ी मेहनत के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

कलेक्टर से भेंट और प्रेरणादायक पुस्तक प्राप्त कर छात्र अत्यंत उत्साहित एवं अभिभूत नजर आए। यह शैक्षिक भ्रमण और कलेक्टर से हुई संवादात्मक मुलाकात छात्रों के लिए न केवल एक अनुभव, बल्कि बेहतर शिक्षा और श्रेष्ठ जीवन की ओर बढ़ने की प्रेरणा बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *