• Sun. Jan 25th, 2026

आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को जिले मे पदस्थापना पश्चात प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर किया गया पदोन्नत

Jan 19, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर –
:- कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा से जारी आदेश के परिपालन मे आरक्षक (चालक) को जिले मे पदस्थापना पश्चात प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर किया गया पदोन्नत।
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षक(चालक) को शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित।


कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा से जारी आदेश के परिपालन क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक (चालक) को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई।

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य