केंद्र में सत्ताधारी भाजपा पार्टी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष के चुनाव किये जाने हैं जिसमे जिलाध्यक्ष के चुनाव कई जगह संपन्न हो चुके हैं सिर्फ घोषणा करना बाकि हैं उसकी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव किये जाने हैं जिसमे चुनाव प्रभारियों अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी हैं।
बताया जा रहा हैं की पार्टी आलाकमान 15 जनवरी तक नए प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव करा लेने का ऐलान किया गया है। पार्टी की तरफ से जो सूची जारी की गई है, उनमें केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को गुजरात, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।


