30/05/2026
1

• नाबालिगों के वाहन न चलाने के उद्देश्य से सख्त हिदायत देकर भविष्य में कार्यवाही करने हेतु बताया गया है।
• स्कूल प्रबंधन को परिसर के बाहर एवं आसपास वाहन खड़ा ना करवाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

सरगुजा  – पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा  योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) द्वारा शहर के व्यस्ततम सड़कों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं स्कूली शिक्षण संस्था के आस पास यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक  मानक राम कश्यप, राजेंद्र मांडवी पुलिस अनु विभागीय अधिकारी सीतापुर, के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस द्वारा आज दिनांक को जिला सरगुजा अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिक विद्यार्थियों को यातायात एवं थाने की पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में स्कूल प्रबंधन से चर्चा की गई एवं नाबालिक बच्चों को स्कूल में दुपहिया वाहन ना लाने हेतु निर्देशित किया गया, संस्था प्रमुख को परिसर के बाहर एवं आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा ना करवाने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। दोपहिया वाहन चलाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को भी बुलाकर नाबालिक विद्यार्थियों को वाहन नहीं देने की समझाइए दिया गया है एवं भविष्य में नाबालिक द्वारा वाहन चलाना पाए जाने पर विधिवत यातायात नियमों के तहत चलने कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई ।

सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने देवे नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने मे आम नागरिक सहयोग प्रदान करें।

कार्यवाही के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, एवं यातायात पुलिस की टीम, तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने अपने स्टाफ के साथ में शामिल रहे। भविष्य में भी सरगुजा पुलिस द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यातायात अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *