26/05/2026
b1b8fc1c-b532-47c2-80da-9f436ee19bc9

🔷 आरोपियों द्वारा इंश्योरेंस की रकम 18000/- निकलवाकर अपना होना बताते हुए की गई थी ठगी की घटना।
🔷 आरोपियों के कब्जे से 3000/- रुपये नगद, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं लोन निकालने का फॉर्म किया गया बरामद।

सरगुजा – मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी धनीराम साकिन जोरी धौरपुर द्वारा दिनांक 29/09/24 कों थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी की पत्नी लालो बाई वर्ष 2021 मे स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के शाखा शंकरगढ़ से 72000/- का लोन निकली थी, जिसे प्रार्थी समय पर किस्त की रकम पटा रहा था, इसी बीच स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे एवं अन्य कर्मचारी संजय कुमार साहू द्वारा मिलकर व्यक्तिगत लाभ के लिए लोन मे नामित व्यक्ति धनीराम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर लोन बंद करवा दिया गया एवं लोन खाते पर प्राप्त हुई इंश्योरेंस की रकम 18000/- रुपये कों लालो बाई से अपना कहकर ठगी करते हुए आहरण करवाकर ले लिया गया, इस प्रकार आरोपियों द्वारा नामित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर ठगी की घटना कारित की गई हैं, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 81/24 धारा 318(3), 336(3), 338, 340(1), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले मे स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे एवं अन्य कर्मचारी संजय कुमार साहू कों हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम (01) सुरेश कुमार खांडे उम्र 27 वर्ष साकिन छिंदिया पटना जिला कोरिया (02) संजय कुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकिन कोतबा थाना बाग़बाहर जिला जशपुर दोनों हाल मुकाम शंकरगढ़ जिला बलरामपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से 3000/- रुपये नगद, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं लोन निकालने का फॉर्म बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक मुनेश्वर पन्ना, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *