सरगुजा समय अंबिकापुर :- गुड़िया को माल देने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
आज दिनांक 28-03-26 को आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को तब बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब दर्री पारा कि कुख्यात ब्राउन शुगर विक्रेता शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
आज सुबह सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दर्रीपारा निवासी शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया के घर कल रात में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बिक्री के लिए उतरा है.. तो सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने उड़नदस्ता टीम के साथ शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया के घर दबिश दी गई।
सरकारी वाहन देख गुड़िया एक झोला लेकर भागने का प्रयास की परंतु उसे महिला सैनिक द्वारा पकड़ा गया गुड़िया के हाथ में रखे झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 106 नग REXOGESIC INJECTION तथा 72 नग AVIL INJECTION जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
गुड़िया से पूछताछ करने पर कि उसने नशीला इंजेक्शन किससे खरीद कर लाया था तो उसने बताया कि डर्री पारा निवासी मनु श्रीवास्तव एवं सुंदर लाल कुर्रे से वह खरीदकर लाई थी। गुड़िया के बयान पर मनु श्रीवास्तव एवं सुंदरलाल कुर्रे को भी गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया।। जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया दर्रीपारा की काफी कुख्यात महिला हैं.. वह लगभग 15-20 साल से अंबिकापुर में ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का व्यापार करती आ रही है।
परंतु आजकल वह ब्राउन शुगर की जगह नशीला इंजेक्शन बेच रही थीं। मुखबिर की सूचना पर एक दो बार हमने भी छापा मारा परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी परंतु आज सफलता हाथ लगी।। शोभा कुशवाहा पहले भी कई बार जेल जा चुकी है।
शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया से पूछताछ करने पर कि उसने यह नशीला इंजेक्शन किस से खरीद कर लाई थी तो उसने बताया कि दर्री पारा निवासी मोनू श्रीवास्तव एवं सुंदर लाल कुर्रे उसको माल सप्लाई करते हैं तो उसके बयान पर मोन श्रीवास्तव एवं सुंदर लाल कुर्रे को भी आज गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा रहा है। यह आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही है इससे काफी हद तक अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर रोक लगेगी।
उक्त कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता व महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





