सरगुजा समय छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ का एक जिला है सरगुजा जो की सिर्फ जिला ही नहीं बल्कि कई जिला का एक मुख्यालय अथार्त संभागीय मुख्यालय भी है परन्तु सरगुजा में आए दिन यहां के नेताओं की वजह से यह पुरे देश में चर्चा का विषय बना रहता है जिसके वजह से सरगुजा कभी हसीं का पात्र बनता नजर आता है या फिर यहां विकास के नाम पर विनाश वाली कार्यशैली देखने को मिलती है जिसका खामियाजा यहां की आम जनता को बतौर हिन भावनाओं या फिर बदनामी के माध्यम से भुगतना पड़ता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिनांक 02.02.2026 दिन सोमवार को सरगुजा भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया था जहाँ सरगुजा से आने वाले मुख्यमंत्री के साथ साथ कई दिग्गज नेताओं का अम्बार लगा हुआ था जिसमे हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद थे जिसका सबसे बड़ा उदाहरण शहर में लगे जगह जगह जाम एवं भीड़ से लगाया जा सकता है।

परन्तु इस तमाम कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एवं उनके साथ मौजूद अन्य मंत्रीयों नें पुरे भूमि पूजन की किरकिरी वस समय करा डाली जब वे स्वयं गददेदार सोफा में अपना आसान लगा कर भगवान गौरी गणेश का पूजन करने लगे जबकि भगवान धरातल में ही विराजमान किये गए थे।
अब इस तरह के कारनामें एवं पूजन से छत्तीसगढ़ के मुखिया एवं उनके मंत्रीओं की काफ़ी किरकिरी सोसल मिडिया में होने लगी है जो की इस तरह के पूजन को भाजपा के छत्तीसगढ़ के मुखिया एवं उनके मंत्रीयों को भगवान से भी ऊपर अपने आप को मानने का दर्जा प्रदान कर रहा है।

अब देखने वाली बात यह है की इस तरह के भूमि पूजन में जिसके चलते भाजपा की किरकिरी सरगुजा में हो रही है उस मुद्दे में भाजपा के आला पदाधिकारी या फिर आला कमान क्या बयान जारी करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरगुजा में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन से एक दिन पुरे सरगुजा के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा एक ही गुलदस्ते से दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किये जाने का मामला भी सोसल मिडिया में खूब छाया हुआ है। हालांकि सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नाराजगी के बाद कार्यकर्ताओं नें स्वागत के लिए एक गुलदस्ते को बढ़ाते हुए चार पांच गुलदस्ते और मंगा लिए थे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





