Uncategorized

दुपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालन पर कुल 02 प्रकरणों में 1000/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल

Views: 188

Share this article

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् एमव्ही एक्ट की कार्यवाही जारी।

⏭️ जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए की जा रही चालानी कार्यवाही।

⏭️ आकस्मिक् सड़क दुर्घटना एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही।

⏭️ आमजनों से अपील है, कि यातायात नियमों का समुचित पालन करें एवं चालानी कार्यवाही से बचें।

⏭️ आमजनों एवं व्यापारियों से अपील है, कि यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ बनाने में करें पुलिस का सहयोग।

⏭️ रेड सिग्नल जम्प/खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर कुल 07 प्रकरणों में 14000/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ अवैध रूप से वाहन पार्किंग पर कुल 08 प्रकरणों में 5000/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ मोडिफाईड सायलेंसर पर कुल 01 प्रकरणों में 5000/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ बगैर सीट बेल्ट के प्रयोग करने पर कुल 01 प्रकरण में 500/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ आदेशों का अवहेलना करने पर कुल 03 प्रकरणों में 1500/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पार्किंग पर 01 प्रकरण में 2000/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ विगत दो दिवस में अन्य धाराओं के तहत् कुल 99 प्रकरणों में 67350/- रूपये का समन शुल्क किया गया वसूल।

⏭️ यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

सरगुजा :  पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् एमव्ही एक्ट की कार्यवाही जारी रखी गई है, जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिदिन एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। जिले में प्रायः आकस्मिक सड़क दुर्घटनाएें एवं आपराधिक गतिविधियां देखने को मिलती रहती है, सड़क दुर्घटना से कितनी जान चली जाती है, एवं सड़क के माध्यम से अवैध तस्करी, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण एवं अन्य प्रकार की आपराधिक गतिविधियां जैसे मामलों को अंजाम दिया जाता है। इसके अलावा शहर में हमेशा यातायात व्यवस्था बाधित होते रहती है, इसका मुख्य कारण है, अवैध (बेतरतीब) रूप से वाहन पार्किंग करना। सरगुजा पुलिस का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक सड़क दुर्घटनाऐं की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम एवं शहर की समुचित यातायात व्यवस्था जिससे आमजन सुरक्षित ढंग से अपना आवागमन कर सकें, आपराधिक गतिविधियों को शिकार न हों एवं आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके के लिए पुलिस द्वारा विशेष तौर पर तीन सवारी वाहन चालन, मोबाईल का प्रयोग करते हुए वाहन चालन, लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन, ब्लैक फिल्म का प्रयोग, अवैध (बेतरतीब) रूप से वाहन पार्किंग इत्यादि चालकों के विरूद्व प्रतिदिन एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। व यह कार्यवाही आगे भी जारी रखी जायेगी।

सरगुजा पुलिस द्वारा पुनः आमजनों से अपील है, कि यातायात नियमों का समुचित पालन करें एवं चालानी कार्यवाही से बचें एवं यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ बनाने में पुलिस का भरपूर सहयोग करें। जिससे यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके, इसके अलावा आकस्मिक दुर्घटनाओं एवं आपराधिक गतिविधियों पर भी रोकथाम की जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत विगत दो दिवस में उपरोक्त विभिन्न धाराओं के तहत् कुल 122 प्रकरणों में 96350/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अग्नि/विस्फोटक पदार्थ द्वारा रिष्टी (नष्ट) के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

ताजा खबर

जीवन शैली

खेल

गैजेट

देश दुनिया

You May Also Like