देश दुनिया

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिरी बस, 7 लोगों की मौत

Views: 220

Share this article

काठमांडू : नेपाल के बागमती प्रांत में भीषण बस हादसा हो गया है। यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

खबर के मुताबिक काठमांडू जा रही यात्री बस पर घाटबेसी इलाके में चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वह त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। कम 30 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों को नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना के साथ स्थानीय लोगों ने बचाया

मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सशस्त्र पुलिस बल और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल, कुरिनतार, चितवन की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल थी।

BREAKING : साय कैबिनेट में किसानों के हित में बड़ा फैसला…जानिए क्या लिए गए अहम निर्णय
CG suspended : श्रम निरीक्षक और उप निरीक्षक निलंबित…जानिए क्या है पूरा मामला

ताजा खबर

जीवन शैली

खेल

गैजेट

देश दुनिया

You May Also Like