छत्तीसगढ़

कांग्रेसी नेताओं पर आईटी ईडी के छापे,लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट- राजेश दुबे

Views: 270

Share this article

 सरगुजा ; छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग प्रभारी ने लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आईटी,ईडी के छापों को भाजपा के द्वारा लिखी स्क्रिप्ट निरूपित किया है। राजेश दुबे ने आगे कहा कि आम जनता यह भलीभांति जान समझ चुकी है कि भाजपा के पास जनता से वोट मांगने का कोई विजन कोई कारण मौजूद नहीं है इसीलिए भाजपा कांग्रेस पार्टी से सीधे तौर पर चुनाव में मुकाबला करने से डरती है, और चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं को फंसाने के लिए बदनाम करने के लिए ईडी,आईटी का सहारा लेती है,भाजपा कांग्रेस पार्टी के उन कांग्रेसी नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास करती है जो चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार के दौड़ में होते हैं,या पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका में होते हैं,या कांग्रेस पार्टी बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं।भाजपा देश में कांग्रेस पार्टी के विशाल वोट प्रतिशत से घबराई हुई है।
दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में आम जनता की सहभागिता और राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा की नीद हराम है वो यात्रा को बाधित करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है उसी हथकंडे में से एक हथकंडा आईटी ईडी का छापा भी है। भाजपा का लक्ष्य विपक्ष मुक्त देश का है, ताकि उसकी गलत नीतियों के विरुद्ध कोई आवाज न उठा सके, देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि विपक्ष की आवाज को कुचलने में केंद्र सरकार व्यस्त है। देश जानना चाहता है कि ईडी ,आईटी के छापे किसी भाजपा नेता पर क्यों नहीं पड़ रहें है सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर ही क्यों इस प्रश्न का जवाब भाजपा को देना चाहिए।
राजेश दुबे ने आगे कहा कि जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली है यात्रा का अभूतपूर्व जोरदार स्वागत करने के लिए छत्तीसगढ़ तैयार है।

Tags: ,
हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही…आरोपी 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।
BREAKING : राज्य सरकार ने की 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति, देखें लिस्ट

ताजा खबर

जीवन शैली

खेल

गैजेट

देश दुनिया

You May Also Like