छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, साधराम हत्याकांड की होगी NIA जांच

Views: 147

Share this article

रायपुर। कवर्धा के लालपुर कला गांव में गौसेवक साधराम हत्या मामले में अब NIA की एंट्री होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि साधराम हत्याकांड की NIA जांच होगी। साधराम के परिजनों से CM साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने विस्तृत चर्चा की। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा और सीएम साय ने मैराथन बैठक के बाद ये निर्णय लिया। झीरम कांड के बाद छत्तीसगढ़ में ये दूसरा मामला होगा, जिसकी NIA जांच करेगी।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास  20 जनवरी की रात एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक नाबालिग है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात के समय घटना स्थल पर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिलहाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Breaking : ट्रेन में आग लगने की सूचना पर कूदे यात्री, दूसरे ट्रेन की चपेट में आने से 12 की मौत
19वें ‘छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस’ के समापन में वेटनरी साइंस एंड डेयरी टेक्नोलॉजी – डॉ वंदना भगत सहित 18 को मिला सम्मान व पुरस्कार…

ताजा खबर

जीवन शैली

खेल

गैजेट

देश दुनिया

You May Also Like