सरगुजा। सरगुजा समय समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं बी.आर इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर शुभंकुर पाण्डेय ने आप सभी समस्त क्षेत्र वासियों, पाठकों ,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। दीपावली के पावन अवसर पर लोग मां लक्ष्मी का पूजन करके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। दिवाली खुशियों उमंग और उल्लास का त्योहार है। दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दिवाली का सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्व होता है। दिवाली के पावन पर्व की देश में पांच दिनों तक धूम रहती है।
Share this article