छत्तीसगढ़

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की धारदार हथियार से युवक की हत्या

Views: 11

Share this article

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की हत्या कर दी है। वारदात के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया। शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर पहुंच गई। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक कोर्सा कोसा सिलगेर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था। फिर उसे अपने साथ जंगल लेकर गए। जहां उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया और हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

भाजपा को बड़ा झटका, टिकट न मिलने से नाराज ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल
राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख, ये है नई डेड लाइन

ताजा खबर

जीवन शैली

खेल

गैजेट

देश दुनिया

You May Also Like