जम्मू-कश्मीर । जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नए केंद्र शासित राज्य बनाने के बाद अब नए उप- राज्यपालों की नियुक्ति कर दी गई है। जीसी चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल होंगे। वहीं, राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का नया उप- राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा, पीएस श्रीधरन पिल्लई को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
बता दें कि ओडिशा के रहने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू को गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी के प्रधान सचिव रहते हुए राज्य सरकार की सभी प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था। इसी साल एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें वित्त मंत्रालय में विशेषष सचिव (राजस्व) पद से पदोन्नत कर व्यय सचिव बनाया था। उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जाना जाता है।
प्रधान संपादक- शुभांकुर पाण्डेय
प्रधान कार्यालय – लोक नायक जय प्रकाश वार्ड क्रमांक 29 मायापुर अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ 497001
नोट :- सरगुजा समय वेबसाइट एवं अख़बार में पोस्ट किये गए समाचार में कई अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार,फोटो,विडियो आदि) शामिल होता है ,जिससे सरगुजा समय इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। सरगुजा समय में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, सरगुजा समय या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी किसी भी विवाद में नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ होगा।