नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, पुलिस पति से कर रही पूछताछ – सरगुजा समय
Breaking News

एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, पुलिस पति से कर रही पूछताछ

झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। 22 साल की रिया पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। पुलिस प्रकाश कुमार से पूछताछ कर रही है।

पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ीं। इस पर वो शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

अगर आप भी नहीं जानते क्यों छठ पूजा में महिलाएं लगाती हैं नाक तक सिंदूर तो पढ़े यह खबर…

🔊 इस खबर को सुनें शुभांकुर पाण्डेयप्रधान संपादक छठ पूजा का चार दिनों तक चलने …